Search

 
 
 

Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल, यूजर्स बोलें- फुल एंटरटेनिंग

एक्टर अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म  ‘भूत बंगला’  आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं
 

Lagatar desk : एक्टर अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म  ‘भूत बंगला’  आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हुई है जब थिएटर्स में पहले से ही स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ चल रही है. ऐसे में सवाल था कि अक्षय कुमार की इस फिल्म का दर्शकों पर क्या असर पड़ेगा.

 

 

 

दर्शकों को पसंद आई फिल्म

‘भूत बंगला’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिभ्यु मिल रही है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के क्लिप्स और फोटो शेयर करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा -लगता है हम जोरदार वापसी कर चुके हैं, दोस्तों.

 

 

फैमिली एंटरटेनर के रूप में पसंद

वहीं एक अन्य यूजर ने इसे बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर बताया. उनके अनुसार, ‘धुरंधर 2’ जैसी एक्शन फिल्म के बाद इस तरह की हल्की-फुल्की फिल्म की जरूरत थी, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सके. फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का अच्छा मिश्रण है और प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की पुरानी जोड़ी की झलक भी देखने को मिलती है. हालांकि, कुछ दर्शकों को वीएफएक्स और म्यूजिक खास प्रभावी नहीं लगे.

 

‘थ्रिलर फिल्म ऑफ द ईयर’ बताया


कई दर्शकों ने फिल्म को बेहद एंटरटेनिंग बताया और इसे अब तक की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक कहा है. एक फैन तो खास तौर पर विदेश से भारत आकर यह फिल्म देखने पहुंचीं, जिन्हें यह बहुत पसंद आई.

 

अक्षय कुमार की अदाकारी की तारीफ

फिल्म में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है. दर्शकों का कहना है कि उनका पुराना अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है. वहीं, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही