Search

 
 
 

भूषण बाड़ा पॉक्सो केस : पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार

Simdega : पुलिस ने अभिषेक भारती को जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिषेक भारती को सिमडेगा लेकर पहुंची है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है.
 
अभिषेक भारती गिरफ्तार

Simdega News : विधायक भूषण बाड़ा पॉक्सो मामले में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पीड़ित नाबालिग का अपहरण और उस पर दबाव बनाकर विधायक के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराने के आरोप में पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

पुलिस ने उसे जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिषेक भारती को सिमडेगा लेकर पहुंची है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है.

 

इससे पहले 18 नवंबर को इस मामले में सिमडेगा पुलिस ने नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया था. दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा जंगल से हुई थी. दिलीप तिर्की के अलावा एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही