Search

 
 
 

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में फ‍िर हुआ बड़ा हादसा, 3 मरे, कई घायल

 
New Delhi : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. गुंटूर में रैली के दौरान भगदड़ मच गई. ज‍िसमें 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. बता दें कि बीते 28 दिसंबर को भी नायडू की रैली कंदुकुर में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी. जानकारी के अनुसार चंद्रबाबू नायडू की रैली गुंटूर के विकास नगर पहुंची थी. यहां संक्रांति उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भगदड़ मच गई. स्थानीय लोगों का आरोप है भारी भीड़ की वजह से यह हादसा हुआ है. पिछले 10 दिनों से टीडीपी नेताओं द्वारा प्रचार क‍िया जा रहा है, ज‍िस कारण रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होने लगी हैं. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही