- रिम्स सीटीवीएस के हेड डॉ. विनित महाजन ने कहा- पिछले 10 वर्षों से देश में कहीं भी नही हुई है हार्ट की अवेक सर्जरी
हृदय में बाईपास ग्राफ्टिंग के दौरान वह पूरी तरह से होश में थी
इस ऑपरेशन में खास यह रहा कि मरीज को बगैर बेहोश किए उसके हार्ट की बाइपास सर्जरी की गई. हृदय में बाईपास ग्राफ्टिंग के दौरान वह पूरी तरह से होश में थी. ऑपरेशन के दौरान वह सामान्य वार्तालाप भी कर रही थी. यह ऑपरेशन लगभग 2-3 घंटे तक चला. डॉ. विनित महाजन ने बताया कि यह अवेक ऑपरेशन पिछले 10 वर्षों में देश भर में कहीं भी नही हुआ है. उनका लक्ष्य है कि रिम्स में इस तरह की सर्जरी रुटीन तौर पर हो. और संस्थान की पहचान सिर्फ राष्ट्रीय ही नही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार बढ़ती रहे. उन्होंने बताया कि होश में मरीज को रखते हुए हार्ट की सीएबीजी सर्जरी करना बहुत की जटिल ऑपरेशन होता है और उत्तर पूर्व भारत में इस तरह का ऑपरेशन सामान्य तौर पर नहीं होता है. रिम्स के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. इसे भी पढ़ें – राजीव">https://lagatar.in/cbi-inquiry-should-be-done-in-rajeev-episode-bjp-delegate-demands-from-governor/">राजीवप्रकरण की हो CBI जांच, बीजेपी डेलीगेट ने राज्यपाल से की मांग [wpse_comments_template]

Leave a Comment