Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा के डॉक्‍टर विकास केशरी की बड़ी उपलब्धि, विदेश में पाई सफलता

Garhwa : गढ़वा शहर के मुख्य पथ के रहनेवाले डॉ. विकास कुमार केशरी ने चिकित्सीय जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हास‍िल की है. गढ़वा के रामा साहू विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ. विकास अब रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स, इंग्लैंड एवं यूरोपियन बोर्ड ऑफ कार्डियोथोरेसिक सर्जन्स यूरोप से फेलोशिप (शोधकार्य) प्राप्त करने वाले पूरे झारखंड प्रदेश के पहले और एकमात्र हार्ट सर्जन बन गए हैं. रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स इंग्लैंड, एडिनबर्ग, आयरलैंड एवं ग्लासगो द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाने वाली कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की फ़ेलोशिप की परीक्षा में डॉ. विकास ने सफलता प्राप्त की है. ज्ञात हो कि रॉयल कॉलेजों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सकों के लिए दो चरणों में यह परीक्षा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स इंग्लैंड / एडिनबर्ग /आयरलैंड की प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की जाती है. कोरोना महामारी के चलते तीन वर्षों तक स्थगित रहने के बाद इस परीक्षा के अंतिम चरण का आयोजन इस वर्ष यूरोप के माल्टा में किया गया था. इस परीक्षा में इस वर्ष भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, आस्ट्रेलिया, इराक, संयुक्त अरब, नाइजीरिया एवं अन्य देशों के 50 से अधिक हार्ट सर्जन शाम‍िल हुए थे. डॉ. विकास ने इस सत्र की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है.

लंदन में म‍िलेगा सम्‍मान  

वहीं लंदन में आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह में डॉ. विकास को रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स की फेलोशिप (एफआरसीएस ) से सम्मानित किया जाएगा. डॉ. विकास इसके पूर्व वर्ष 2019-21 में यूरोपियन बोर्ड ऑफ कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की अंतरराष्ट्रीय परीक्षा के लिस्बन (पुर्तगाल) व लंदन में आयोजित दोनों चरणों में सफलता प्राप्त कर यूरोपियन बोर्ड ऑफ कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की फेलोशिप भी ले चुके हैं. डॉ. विकास केशरी ज‍िले के हार्ट से संबंधित रोगियों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं. डॉ. विकास द्वारा स्थानीय गैर सरकारी संस्थाओं की सहायता से पिछले कई वर्षों से निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन स्थानीय ज्ञान निकेतन विद्यालय के प्रांगण में प्रत्येक माह में किया जाता है. अबतक क्षेत्र के कई निर्धन रोगियों की सफल हार्ट सर्जरी डॉ. विकास के द्वारा निःशुल्क की गई है. डॉ विकास छोटे चीरे से हार्ट सर्जरी करने में भी महारथ हासि‍ल है. उनके इस कौशल का लाभ स्थानीय रोगी उठा रहे हैं. डॉ. विकास इस माह 15 जनवरी को पुनः अपने निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर के लिए गढ़वा में उपलब्ध रहेंगे. इसे भी पढ़ें: एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

माता-प‍िता ने बताया- सफलता उसकी मेहनत का परिणाम 

डॉ. विकास की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व एवं हर्ष व्यक्त करते हुए उनके पिता काशीनाथ केशरी एवं माता कंचन देवी ने इसे उनकी वर्षों की लगन एवं कड़े परिश्रम का परिणाम बताया. उनकी इस उपलब्धि पर उनके स्थानीय शिक्षकों, परिजनों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी.

इन्‍होंने दी बधाई  

बधाई देने वालों में शिक्षक सुशील केशरी, मदन केशरी, मित्र विवेक पांडेय, दिव्या नंद श्रीवास्तव, विवेक सिन्‍हा, नवनीत शुक्ल, संतोष अग्रवाल, डॉ. पीडी तिवारी, डॉ. गौरव विक्रम, रश्मि रत्नम, रंजना भारती, रेणु कुमारी, सुनीता कुमारी, साजिद अख्तर, अविषेक विक्की, बृजेश केशरी, मनोज ओझा, सीए दिनेश कमलापुरी, अधिवक्ता रवि शंकर प्रसाद, प्रोफेसर अम्बरीष गौतम, नवीन शर्मा एवं दिलीप पाठक आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: विराट">https://lagatar.in/virat-kohli-reached-vrindavan-with-wife-anushka-also-took-blessings-of-baba-neem-karori/">विराट

कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करौरी का भी लिया आशीर्वाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही