Search

4037 करोड़ घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड समेत 5 राज्यों में 503 करोड़ की संपत्ति किया अटैच

Ranchi: 4037 करोड़ के बैंक घोटाले मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरट (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने झारखंड के जमशेदपुर समेत पांच राज्यों में 503 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है. ईडी ने झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्रप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थित 503.16 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां अटैच की हैं. गौरतलब है कि इस साल 18 जुलाई को झारखंड के जमशेदपुर समेत पांच शहरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जमशेदपुर के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और बहादुरगढ़ के 15 ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंचकर तलाशी ली थी. सीबीआई ने 4037 करोड़ के बैंक घोटाले का पर्दाफाश किया था. जांच एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली की कंपनी एलायड स्ट्रिप्स, उसके तीन डायरेक्टर, जमशेदपुर की कंपनी हाईकोर्ट इंजीनियर्स लिमिटेड सहित नौ कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. जिसके बाद ईडी इस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें -चुनाव">https://lagatar.in/shock-to-congress-before-elections-former-working-president-manas-joined-bjp/">चुनाव

से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस ने थामा BJP का दामन

शेल कंपनियों के नाम पर अर्जित किए गए थे संपत्ति

ईडी के द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड, शेयर, विभिन्न जमीन और भवन शामिल हैं, जो कॉरपोरेट पावर लिमिटेड और मनोज कुमार जायसवाल व अन्य के परिवार के सदस्यों के अलावा विभिन्न शेल कंपनियों के नाम पर अर्जित किए गए हैं. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-girls-hostel-owner-locked-the-gate-hundreds-of-girls-imprisoned/">रांची:

गर्ल्स हॉस्टल की मालकिन ने गेट पर मारा ताला, कैद हुई सैकड़ों लड़कियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//