Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल मंत्रालय ने ल‍िया बड़ा एक्शन, WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर न‍िलंब‍ित

New Delhi : पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है. खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को बर्खास्त कर दिया है. बता दें क‍ि असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान द‍िए थे. तोमर ने शनिवार शाम ही कहा था कि फेडरेशन के ज्यादातर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते. उन्‍होंने कहा क‍ि जांच रिपोर्ट आने तक बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे. र‍िपोर्ट आने के बाद ही वह इस मामले में अपनी बात रखेंगे. बता दें कि विनोद तोमर को सहायक सचिव के रूप में 29 अक्टूबर 2002 को भारतीय कुश्ती संघ ने नियुक्त किया था. मंत्रालय ने विनोद तोमर की भूमिका सहित कुश्ती संघ के कामकाज के बारे में र‍िपोर्ट को देखा. रिपोर्ट्स में मंत्रालय ने पाया कि विनोद तोमर की मौजूदगी अनुशासन के लिए ठीक नहीं है. इसी के बाद खेल मंत्रालय ने स्पोर्ट्स कोड 2011 (अनुबंध-IX) के प्रावधानों के मुताबिक सहायक सचिव विनोद तोमर को तत्काल निलंबित करने का फैसला किया है.  हालांक‍ि इस मामले में व‍िनोद तोमर का कहना है क‍ि उन्हें निलंबन की कोई जानकारी नहीं मिली है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mining-department-sent-1-5-crore-royalty-payment-notice-to-railways/">रामगढ़

: खनन विभाग ने रेलवे को भेजा 1.5 करोड़ रॉयल्टी भुगतान का नोटिस, 15 द‍िन में जमा नहीं क‍िया तो 24% अतिरिक्त ब्याज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही