Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर अमन साहू गैंग का बड़ा आरोप, कहा- वसूली के ल‍िए हमारे नाम का कर रहे इस्‍तेमाल, चेत जाएं, नहीं तो…

Ranchi : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके लोग अपराधी अमन साहू के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसको लेकर मंगलवार को अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह के ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मैं अमन साहू गैंग से मयंक सिंह यह बताना चाहता हूं, कि हमें अपने कई सूत्रों से यह सूचना प्राप्त हुई है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र  साव और उनके लोग हजारीबाग, रामगढ़, चतरा जिले के कई कोयला कारोबारि‍यों, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों, सरकारी कार्य कर रहे संवेदकों से भयादोहन कर रंगदारी वसूली करने के ल‍िए हमारे गैंग और हमारे बॉस "अमन साहू" के नाम का इस्तेमाल यह कह कर करते हैं कि "अमन हमारा घर का लड़का है. अमन हमारा छोटा भाई है. अमन जब रांची जेल में बंद था तो उसको सारी सुविधाएं जेल प्रशासन से हमने ही उपलब्ध करायी थी. पत्र के माध्‍यम से मयंक स‍िंह ने राज्य के सभी कोयला कारोबार से जुड़े लोगों, रेलवे ठेकेदारों, कोल खनन कंपनियों और कोल ट्रांसपोर्टिंग कर रही कंपनी के लोगों आगाह क‍िया है और कहा क‍ि हमारे गैंग का पूर्व मंत्री योगेंद्र  साव से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है.

योगेंद्र साव पर लगाए कई आरोप

मयंक सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है क‍ि योगेंद्र  साव की बेटी अंबा प्रसाद बड़कागांव से वर्तमान विधायक है और सत्ताधारी दल की सहयोगी. इसलिए योगेंद्र  साव प्रशासन में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कई तरह के अनैतिक कार्य करते हैं. हमारे बॉस अमन साहू का नाम व्यापरियों को डराने, धमकाने और अपना प्रभाव जमाने के लिए करते हैं. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा जिले में कार्य कर रहे कोल सहित अन्य कंपनी के सूत्रों से लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र  साव सिर्फ हमारे बॉस अमन साहू के नाम का ही इस्तेमाल नहीं करते है, बल्कि अपना प्रभाव जमाने के लिए राज्य के कई  मंत्रियों, विधायकों, आईपीएस अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और आईएएस अधिकारियों से भी अपने नजदीकी और अच्छा संबंध होने का हवाला देकर सभी की छवि धूमिल कर रहे हैं. देश के जाने माने ठग सुकेश चन्द्रशेखर की तर्ज पर ठगी और वसूली की दुकान चला रहे हैं. योगेंद्र साव की कार्यशैली के कारण हमारे गैंग के ऊपर लगातार कई फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और गैंग की छवि धूमिल हो रही है.

बुरा अंजाम भुगतने की धमकी

मयंक सिंह ने कहा मैं प्रशासन और मीडिया से यह अनुरोध करता हूं कि मेरे द्वारा लिखी गयी बातों की जांच करा लें और सच्चाई से अवगत हो लें. साथ ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके गुर्गों को यह चेतावनी देता हूं कि हमारे गैंग के नाम का इस्तेमाल कर अपनी  ठगी की दुकान चलाने का काम बंद करें, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा.

मेरे नाम पर टीआरपी बढ़ा रहा अमन : योगेंद्र साव

इस मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि ये लोग चोर उचक्का किस्म के अपराधी हैं. यह लोग हमारे नाम के सहारे अपना टीआरपी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा काम जनता की सेवा करना है और इसके लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं. किसी को धमकी देना और रंगदारी वसूलना यह हमारा काम नहीं है. ऐसे लोगों को हम जानते तक नहीं हैं और ना हमें इससे कोई लेना-देना है. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही