Search

 
 
 

एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित

 
Hazaribagh : हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे को वरिष्ठ चयन ग्रेड में पदोन्नति मिली है.  मनोज रतन चौथे अब हजारीबाग एसएसपी बन गये. साल 2023 के पहले दिन मनोज रतन चौथे को यह पदोन्नति मिली. रांची पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पाइपिंग समारोह का आयोजन किया गया. झारखंड डीजीपी नीरज सिन्हा ने एसएसपी मनोज रतन चौथे को सम्मानित किया. (पढ़ें, Important">https://lagatar.in/important-news-5-lakh-people-will-not-get-water-on-tuesday-and-wednesday-rukka-booti-rising-line-damaged/">Important

News : 5 लाख लोगों को मंगलवार और बुधवार को नहीं मिलेगा पानी, रूक्का-बूटी राइजिंग लाइन हुई क्षतिग्रस्त)

8 अगस्त को किया था हजारीबाग एसपी का पदभार ग्रहण  

बता दें कि मनोज रतन चौथे ने 8 अगस्त 2021 को हजारीबाग में एसपी का पदभार ग्रहण किया था. मनोज रतन चौथे हजारीबाग के 59वें पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं. इससे पहले वे रांची के सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और धनबाद में एसएसपी के पद पर सेवा दे चुके हैं. हजारीबाग से पहले वे राज्यपाल के परीसहाय के पद पर कार्यरत थे. इसे भी पढ़ें : अभिव्यक्ति">https://lagatar.in/supreme-courts-important-decision-on-freedom-of-expression-the-statement-of-a-minister-cannot-be-linked-to-the-government/">अभिव्यक्ति

की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, किसी मंत्री के बयान को सरकार से जोड़ा नहीं जा सकता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही