Search

 
 
 

Important News : 5 लाख लोगों को मंगलवार और बुधवार को नहीं मिलेगा पानी, रूक्का-बूटी राइजिंग लाइन हुई क्षतिग्रस्त

 
Ranchi : रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निकट पथ निर्माण विभाग का काम किया जा रहा है. काम के दौरान रूक्का से बूटी जलागार आने वाले मेन राइजिंग लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. जिसके कारण वाटर सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गया है. बूटी से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में वाटर सप्लाई नहीं होने से लोग काफी परेशान हो गये है. बुधवार को भी इनलोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. जानकारी के अनुसार इसकी मरम्मति का आकलन किया रहा है. क्योंकि 750 डाईमीटर वाली इस पाइप लाइन को बदला जाना है.अगर स्टोर रूम में यह पाइप लाइन नहीं होगी तो इसकी खरीददारी करनी होगी. इसलिए अब उम्मीद कम ही है कि आज देर रात तक इसकी मरम्मति हो पायेगी. रूक्का-बूटी राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे. इसे भी पढ़ें - जनवरी">https://lagatar.in/january-2023-cm-will-start-second-phase-khatian-johar-yatra-congress-will-join-hands-campaign/">जनवरी

2023: सीएम करेंगे खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत, कांग्रेस करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

इन क्षेत्रों में रहेगा वाटर सप्लाई ठप

बूटी से आपूर्ति होने वाले क्षेत्र बरियातू रोड, रिम्स, कोकर, कांटा टोली, दीपा टोली, बहु बाजार, सिरम टोली, मेन रोड, लालपुर, वर्द्धमान कम्पाउंड, पुरानी रांची, हिंदपीढ़ी, रातू रोड, मोरहाबादी, पिस्का मोड़, पहाड़ी मंदिर एरिया, आनंद नगर, किशोरगंज, कुम्हार टोली, मधुकम व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई ठप रहेगी. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-action-against-illegal-mining-fir-lodged-against-9-nominated-and-others/">पलामू

: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 9 नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

सड़क निर्माण के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होता है 

इस संबंध में बूटी ईई राधेश्याम रवि ने बताया कि हमलोगों ने बार-बार पथ निर्माण विभाग को पत्राचार किया है. रोड निर्माण के पूर्व या तो हमें यूटिलिटी शिफ्टिंग करने का समय और पैसा दिया जाये. नहीं तो रोड बनने के बाद फिर रोड को तोड़कर पाइप लाइन हटाना या मरम्मति करनी होगी. मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है. सड़क निर्माण के कारण आये दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है, इससे न केवल विभाग को बल्कि आम जनता को भी परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-action-against-illegal-mining-fir-lodged-against-9-nominated-and-others/">पलामू

: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 9 नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही