Search

 
 
 

जनवरी 2023: सीएम करेंगे खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत, कांग्रेस करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

 
Ranchi : झारखंड की राजनीति के लिए 2023 का जनवरी माह पूरी तरह से राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रम पर केंद्रित रहेगा. जनवरी माह में राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां झामुमो, कांग्रेस और भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसमें सबसे प्रमुख खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत करना है. झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन द्वारा चल रहे खतियान जोहार यात्रा का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. जनवरी माह में ही पार्टी के संगठन मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करेगी. वहीं, जनवरी माह में ही भाजपा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा का दौरा करेंगे. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-pooja-singhal-gets-one-month-interim-bail-from-supreme-court/">BREAKING

: पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से मिली एक माह की अंतरिम जमानत

कोडरमा से होगी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत

खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत आगामी 17 जनवरी से होगी. बता दें कि पहले चरण की शुरूआत 8 दिसंबर को गढ़वा से हुई थी. इस चरण में मुख्यमंत्री ने खुद लोगों के बीच जाकर शिकायतों का निपटारा किया था. साथ ही उन्होंने योजनाओं की जमीनी स्तर की जानकारी ली थी. यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा से की जाएगी. यात्रा कोल्हान और दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के अन्य जिलों को कवर करेगा.

कांग्रेस शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

भारत जोड़ो यात्रा के सफल अभियान को देख झारखंड कांग्रेस एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेगी. अभियान को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान नाम दिया गया है. अभियान की शुरूआत आगामी 26 जनवरी से होगी, जो कि दो महीने तक चलेगी. इसके तहत प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो ग्राम पंचायतों व गांव, मतदान केन्द्रों को कवर करेगा. अभियान की शुरूआत प्रखंड स्तर पर बैठक से होगी. गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा लेकर यात्रा शुरू किया जाएगा. हर गांव में यात्रा के दरम्यान एक बैठक की जाएगी. डोर-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. कांग्रेस की विंग यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे प्रखंड में बाइक रैली आयोजन करेगी.

अमित शाह आएंगे चाईबासा, गठबंधन के खिलाफ मुकाबला करने की रणनीति पर रहेगा जोर

साल का जनवरी महीना पूरी तरह से सिंहभूम पर केंद्रित रहेगा. केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा का दौरा करेंगे. वर्ष 2024 में होनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर यह रैली की जा रही है. अमित शाह इस जनसभा को संबोधित तो करेंगे ही, पार्टी के प्रदेश और लोकसभा स्तरीय कमेटियों के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें आने वाले महीनों के लिए टास्क सौंपेंगे. अमित शाह की जनसभा चाईबासा से शुरू करने के पीछे की वजह ये है कि भाजपा का इस संसदीय सीट से कोई भी जनप्रतिनिधि का नहीं होना है. वहीं खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन का सिहंभूम पर विशेष फोकस करेगा. राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकाबला करने की रणनीति के तहत ही भाजपा ने चाईबासा को शामिल किया है. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/candidate-will-campaign-in-ramgarh-assembly-by-election-former-advocate-general-ajit-kumar-can-be-the-candidate/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव में झापा देगी प्रत्याशी, पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार हो सकते हैं उम्मीदवार!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही