Search

 
 
 

Big Breaking : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 41 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे

 
LagatarDesk :  कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज सुबह निधन हो गया है. कॉमेडियन ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और कॉमेडी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बता दें कि राजू को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था. वर्कआउट करने के दौरान वो अचानक ट्रेडमिल पर गिर गये थे. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. करीब 41 दिनों से वो कोमा में थे. काफी समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद परिवार और डॉक्टर्स यह उम्मीद कर रहे थे कि वो स्वस्थ होकर वापस घर लौट आयेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो अब हमारे बीच नहीं रहे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-rjd-leader-suresh-ram-was-attacked-with-a-hockey-stick-rims-referred/">BREAKING

: RJD नेता सुरेश राम पर हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

25 दिसंबर को कानपुर में हुआ था जन्म 

राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी को एक अलग पहचान दी थी. वो एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने लोगों को हंसना सिखाया. अपने जोक्स से लोगों के दिलों में जगह बनायी. जिन्हें ‘गजोधर’ के तौर पर क्रेडिट दिया जाता है. उन्होंने काफी संघर्ष किया और इस मुकाम तक पहुंचे. राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में हुआ था. राजू का रियल नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था. वो एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे. उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो कि एक कवि थे. 25 दिसंबर 1963 को राजू श्रीवास्तव का जन्म कानपुर में हुआ था. वो एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे. उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो कि एक कवि थे. इसे भी पढ़ें : UN">https://lagatar.in/un-mein-phraans-ke-raashtrapati-imainuel-maikron-ne-kaha-pradhaanamantree-modee-ne-sahee-kaha-tha-yah-yuddh-ka-samay-nahin-105-5000-translation-results-french-president-emmanuel-macron-said-in-t/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं
     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही