Search

 
 
 

BREAKING : RJD नेता सुरेश राम पर हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

 
Latehar :  जिले के बालूमाथ में राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला किया गया है. सुरेश राम पर अज्ञात अपराधियों ने हॉकी स्टिक से हमला किया. जिससे सुरेश राम की सिर पर गहरी चोट लगी है. जिसके बाद उन्हें लातेहार के एक अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है.  सुरेश राम की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक सुरेश राम सुबह योगभ्यास के बाद बाइक से झरिवा स्थित अपने जमीन को देखने गए थे. इसी दौरान चार से पांच हमलावर अलग अलग मोटर साइकिल में सवार होकर पहुंचे. डंडा, हॉकी स्टिक व लोहे का पाइप से हमला कर दिया. सभी हमलावर अपना चेहरा ढके हुए थे.  पढ़ें - Big">https://lagatar.in/big-breaking-comedian-raju-srivastava-dies-was-on-ventilator-support-for-41-days/">Big

Breaking : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 41 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे
इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-many-potholes-in-the-road-leading-to-paharpuri-inviting-accident/">लातेहार

: पहाड़पुरी जाने वाली सड़क में कई गड्डे, दे रहे दुर्घटना को निमंत्रण

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है. सुरेश राम पर हमला किसने और क्यो क्या इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. राजद नेता सुरेश राम के बड़े भाई बालजीत राम लातेहार से विधायक रह चुके हैं. खुद सुरेश राम 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. इसे भी पढ़ें - UN">https://lagatar.in/un-mein-phraans-ke-raashtrapati-imainuel-maikron-ne-kaha-pradhaanamantree-modee-ne-sahee-kaha-tha-yah-yuddh-ka-samay-nahin-105-5000-translation-results-french-president-emmanuel-macron-said-in-t/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही