Search

 
 
 

Big Breaking : सूचना आयुक्त के पैनल को राज्यपाल ने दी सहमति

खबर है कि राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों के उस पैनल को मंजूरी दे दी है, जिसमें राज्य सरकार ने पांच लोगों को सूचना आयुक्त बनाने की अनुशंसा की थी. पैनल में जो पांच नाम थे, उनमें वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल नीरज खलखो और भाजपा नेता शिवपूजन पाठक का नाम शामिल है.
 

Ranchi : खबर है कि राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों के उस पैनल को मंजूरी दे दी है, जिसमें राज्य सरकार ने चार लोगों को सूचना आयुक्त बनाने की अनुशंसा की थी. पैनल में जो चार नाम थे, उनमें वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल नीरज खलखो और भाजपा नेता शिवपूजन पाठक का नाम शामिल है.

 

बता दें कि राज्य सरकार ने चार नामों की अनुशंसा करते हुए राज्यपाल से पैनल पर सहमति मांगी थी. पहली बार राज्यपाल ने आपत्तियों के साथ वापस लौटा दी थी. बाद में सरकार ने उन्हीं नामों का पैनल राज्यपाल को भेजा. 


दोबारा पैनल भेजते समय सरकार की तरफ से कहा गया था कि जिनके खिलाफ आरोप थे, वह आरोपों से मुक्त हो चुके हैं. पैनल में शामिल जिन लोगों के राजनीतिक संबंध है, वह नियुक्ति के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके अलावा वह राजनीतिक दल में किसी लाभ के पद पर नहीं हैं.

 

उल्लेखनीय है कि पैनल में शामिल अमूल्य नीरज खलखो कांग्रेस पार्टी से, तनुज खत्री झामुमो से और शिवपूजन पाठक भाजपा से संबंधित हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही