Search

 
 
 

Big Breaking : NTA ने NEET-UG परीक्षा किया रद्द, पेपर लीक की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने  3 मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा को रद्द कर दिया है. भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है. अब यह परीक्षा अलग से तय की जाने वाली नई तारीखों पर दोबारा कराई जाएगी.
 

Lagatar Desk :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित की गई नीट (यूजी) परीक्षा को रद्द कर दिया है.  नीट परीक्षा में पेपर लीक लीक मामला सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है.

 

एनटीए के अनुसार, नीट यूजी की परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी. छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. उनका पुराना रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्र मान्य रहेगा. वहीं छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी. नई परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी. 

 

 

 

वहीं केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. एनटीए ने भी मामले की जांच में पूरी तरह सहयोग करने की बात कही है. 

 

 

राजस्थान में हुआ था पेपर लीक

बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा 3 मई 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे. इस बीच राजस्थान के सीकर में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. 

 

जांच में यह बात सामने आई कि परीक्षा से पहले एक “गेस पेपर” वायरल हुआ था और उसमें से कई सवाल असली परीक्षा में भी मिलते-जुलते थे. बताया जाता है कि लगभग 120 से 150 सवाल “गेस पेपर” में थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही