Search

 
 
 

Political News : NEET-2026 पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने NEET-2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक की खबरों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि “परीक्षा नहीं, अब NEET नीलामी बन गई है.”
 

New Delhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने NEET-2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक की खबरों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि “परीक्षा नहीं, अब NEET नीलामी बन गई है.”

Uploaded Image

उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा के कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले WhatsApp पर बिक रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्र पूरे साल मेहनत करते हैं, लेकिन एक रात में उनका भविष्य दांव पर लग जाता है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 89 पेपर लीक और 48 बार दोबारा परीक्षाएं करानी पड़ी हैं.

 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की हर नाकामी का बोझ जनता और गरीब परिवारों के बच्चों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है और युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा खतरा कोई नहीं.

 

कांग्रेस नेता ने छात्रों के समर्थन में खड़े होने की बात कहते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था को बदलने की जरूरत है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही