Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल के बाद असम की बारी, हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को सीएम पद की शपथ लेंगे

असम में कल मंगलवार, 12 मई को हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.  राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम पद की शपथ दिलायेंगे.
Advertisement
Advertisement

Guwahati  : असम में कल मंगलवार, 12 मई को हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम पद की शपथ दिलायेंगे.

 

यह मुख्यमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल होगा. असम के मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि शपथ ग्रहण समारोह खानापारा में वेटेनरी कॉलेज फील्ड में सुबह 11.40 बजे आरंभ होगा.

 

कहा गया है कि असम में हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह बंगाल की तरह भव्य होगा. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे.    


 
 हिमंता बिस्वा सरमा ने आज सोमवार को बताया  कि कल हमारी नयी सरकार शपथ लेगी.समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, NDA राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.  


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही