Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल के CEC रहे मनोज अग्रवाल राज्य के नये मुख्य सचिव बने, मंत्रियों के बीच विभाग बंटे

मनोज अग्रवाल वेस्ट बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. बता दें कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव संपन्न कराने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने की खबर है.

 

मनोज अग्रवाल वेस्ट बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. बता दें कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था.

 

वह 1990 बैच के अधिकारी हैं, राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल ऑब्जर्वर (SRO) थे. सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले हैं.

 

CM सुवेंदु अधिकारी ने नयी सरकार के गठन के बाद आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद यह फैसला लिया है.

 

सीएमओ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, मंत्री दिलीप घोष को पंचायत और पशु संसाधन विकास का मंत्रालय सौंपा गया है. अग्निमित्रा पॉल  महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय संभालेंगी.

 

निशित प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास और युवा एवं खेल कल्याण विभाग सौंपा गया है. इसके अलावा  अशोक कीर्तनिया को खाद्य आपूर्ति विभाग और मंत्री क्षुधिराम टूडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही