Ranchi : आईएएस पूजा सिंघल से ईडी लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक ईडी ने पूजा सिंघल को रांची नहीं छोड़कर जाने का निर्देश दिया है.सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को ईडी की ओर से यह भी कहा गया है कि वे किसी भी सूरत में रांची छोड़कर कहीं नहीं जायें. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पूजा सिंघल की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/jssc-rules-amendment-hc-said-hindi-and-english-should-be-added-petitioners-lawyer-said-government-in-favor-of-adding-hindi/">JSSC
रूल्स संशोधन: HC ने कहा, हिंदी और अंग्रेजी को जोड़ा जाना चाहिए, पिटीशनर के वकील ने कहा- सरकार हिंदी को जोड़ने के पक्ष में
ममता बनर्जी को अवॉर्ड देना रास नहीं आया, लेखिका ने पुरस्कार लौटाया, साहित्य अकादमी के सदस्य का इस्तीफा
का निर्देश : विनोबा भावे विवि के VC व रजिस्ट्रार करणपुर्रा कॉलेज मामले में दें जवाब
रूल्स संशोधन: HC ने कहा, हिंदी और अंग्रेजी को जोड़ा जाना चाहिए, पिटीशनर के वकील ने कहा- सरकार हिंदी को जोड़ने के पक्ष में
दूसरे दिन हो रही पूछताछ
पूजा सिंघल से दूसरे दिन यानी बुधवार को ईडी ऑफिस पहुंची है. दूसरे दिन भी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल मंगलवार को इडी के समक्ष हाजिर हुईं थी. इडी ने मंगलवार को उनसे उनकी आमदनी के स्रोतों, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा नकद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे. वहीं बुधवार को पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के कोलकाता स्थित चार ठिकाने पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/did-not-like-to-give-award-to-cm-mamta-banerjee-writer-returned-the-award-sahitya-akademi-member-resigns/">CMममता बनर्जी को अवॉर्ड देना रास नहीं आया, लेखिका ने पुरस्कार लौटाया, साहित्य अकादमी के सदस्य का इस्तीफा
नौ घंटे तक चली थी पूछताछ
पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के अलावा सीए सुमन कुमार से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही. पूजा सिंघल व अभिषेक झा को बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पूजा सिंघल अपने पति अभिषेक झा के साथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे इडी कार्यालय पहुंचीं थी. यहां नौ घंटे चली पूछताछ के बाद देर शाम आठ बजे दोनों को छोड़ दिया गया था. इसे भी पढ़ें - HC">https://lagatar.in/hc-instructions-vinoba-bhave-universitys-vc-and-registrar-should-respond-in-karanpurra-college-case/">HCका निर्देश : विनोबा भावे विवि के VC व रजिस्ट्रार करणपुर्रा कॉलेज मामले में दें जवाब
Leave a Comment