Search

 
 
 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ का एक नक्सली समेत तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम पुलिस, कोबरा व सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों ने गोईलकेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोल्हान जंगल मे बडी़ कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के एक नक्सली समेत तीन नक्सलियों को पकड़ने व भारी मात्रा में हथियार व अन्य समान बरामद करने में सफलता पायी है. इस बाबत जानकारी देते हुये एसपी आशुतोष शेखर ने बताया की 15 मार्च को एक सूचना प्राप्त हुई कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेला, पराल, रायरोवा के आस-पास जंगली क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया. अभियान के क्रम में 16 मार्च को ग्राम रेला, पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया एवं उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया. बरामद विस्फोटको को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया है. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/bjps-protest-on-jpsc-paper-leak-case-demand-for-cbi-inquiry/">JPSC

पेपर लीक मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें रोहित पदम (30), युलिप जोजो (20) एवं बासु बाहंदा (32) शामिल है. इन नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना में 7 एवं जेटेया थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. उनके पास से बरामद हथियारों व समानों में एक 303 राइफल व मैगजीन, 67 जिन्दा कारतूस, 11 पीस 303 चार्जर, 60 किलो विस्फोटक 60 किलोग्राम, 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट (यूरिया), 197 सिरिंज मैकेनिज्म, 27 तीर बम, 4 पाइप बम (05 किग्रा), 19 सिरिंज मैकेनिज्म इम्प्रोवाइस, 27 सुतुली बम, एक प्लास्टिक डिब्बा जिसमें विस्फोटक पदार्थ 1 किलोग्राम, 7 पिट्ठू बैग, 9 विस्फोटक कंटेनर, 1 वायलेस सेट-1,नक्सल साहित्य, नोट बुक, पेन ड्राईव, मेमोरी कार्ड, बैटरी, स्क्रू ड्राइवर, हैकसॉ ब्लेड, सीपीयू कूलिंग फैन, मेटल कटर, ड्रिल मशीन (इलेक्ट्रिक),ड्रिल मशीन (बिट), खुदाई करने वाला औजार, डेटा केबल, बैटरी क्लिप, 200 मीटर कमांड वायर, 20 फीट मलटी तार (डेटोनेटर के लिए उपयोग), राइफल स्लिंग, इलेक्ट्रिक टेप, पयूशन कैप इग्निटर, कॉर्डटेक्स वायर, मोटर मैकेनिज्म, जीवनरक्षक दवाइयां व अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/hemant-sorens-picture-still-in-government-ambulance-bjp-raised-questions/">सरकारी

एंबुलेंस में अबतक हेमंत सोरेन की तस्वीर, बीजेपी ने उठाए सवाल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 190, 11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wheels-of-vehicles-stopped-on-under-construction-nh-32-queue-of-vehicles-up-to-10-km-long/">चांडिल

: निर्माणाधीन एनएच 32 पर थम गए वाहनों के पहिए, 10 किमी तक वाहनों की कतार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही