Search

 
 
 

BIG DEAL : भारत-रूस एक-दूसरे की जमीन पर तीन हजार जवान, 10 युद्धक विमान, 5 युद्धपोत तैनात करने पर सहमत

समझौते के अनुसार दोनों देश तीन हजार जवानों के अलावा 10 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 5 युद्धपोत एक-दूसरे के क्षेत्र में तैनात कर सकेंगे. यह तैनाती पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी, जिसे आपसी सहमति से आगे  बढ़ाया जा सकेगा.
 

 New Delhi :  भारत और रूस की मित्रता को लेकर एक बड़ी खबर आयी है. दोनों देशों ने एक-दूसरे की जमीन पर सेना के जवानों की तैनाती करने पर हामी भरी हैं.


समझौते के अनुसार दोनों देश तीन हजार जवानों के अलावा 10 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 5 युद्धपोत एक-दूसरे के क्षेत्र में तैनात कर सकेंगे. यह तैनाती पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी, जिसे आपसी सहमति से आगे  बढ़ाया जा सकेगा. 


जानकारों का कहना है कि यह समझौता ऐसे समय में हुआ है, जब पूरी दुनिया सुरक्षा को लेकर चिंतित है. दरअसल पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने इस चिंता को और भी गहरा कर दिया है, भारत और रूस द्वारा उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक करार दिया जा रहा है.


 जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था इंडो-रशियन रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट (RELOS) के तहत लागू की गयी है. इस एग्रीमेंट पर फरवरी 2025 में भारत और रूस ने हस्ताक्षर किये थे.


यह डील इस साल 12 जनवरी से प्रभावी है. रूस ने इस समझौते को दिसंबर 2025 में औपचारिक रूप से मंजूरी दी थी. रूसी संसद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष व्याचेस्लाव निकोनोव ने इस समझौते की पुष्टि की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 
.
 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही