Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होर्मुज में दो जहाजों पर फायरिंग, ईरान बोला - कमर्शियल जहाजों को पहले लेनी होगी इजाजत

Lagatar Desk : ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अपने कब्जे में ले लिया है. अब ईरानी सेना ने यहां अपना नियंत्रण बना लिया है. जिससे थमा युद्ध एक बार फिर से छिड़ने की संभावना है. उधर एक ओर अमेरिका की नाकेबंदी और दूसरी ओर ईरान की नाकेबंदी से वहां फंसे जहाजों की लंबी कतार लग गयी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अपने कब्जे में ले लिया है. अब ईरानी सेना ने यहां अपना नियंत्रण बना लिया है. जिससे थमा युद्ध एक बार फिर से छिड़ने की संभावना है. उधर एक ओर अमेरिका की नाकेबंदी और दूसरी ओर ईरान की नाकेबंदी से वहां फंसे जहाजों की लंबी कतार लग गयी है. 


वहीं खबर है कि नाकेबंदी वाले रास्ते से गुजर रहे दो जहाजों पर फायरिंग की खबर आ रही है. मैरिटाइम एजेंसी की ओर से बताया गया है कि ईरान की IRGC की गनबोट्स की ओर से ऑयल टैंकर्स पर फायरिंग की गयी है.


ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने साफ संदेश दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी कमर्शियल जहाज को IRGC की नौसेना से पहले इजाजत लेनी होगी.


ऐसी खबर है कि होर्मुज को पार करने की कोशिश में लगे दो जहाजों को गोलीबारी का सामना करना पड़ा है. वहीं कमर्शियल जहाजों को लगातार ईरानी नेवी का ओर से रेडियो संदेश मिल रहे हैं, जिसमें होर्मुज को बंद करने की बात कही गयी है और किसी भी जहाज के उस इलाके से गुजरने की साफ मनाही का आदेश है.

 

दूसरी ओर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बयान जारी कर साफतौर पर चेतावनी दी है कि तेहरान की नौसेना अमेरिकी सेना को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मोजतबा खामेनेई टेलीग्राम चैनल पर बयान जारी कर एक बात कही है. खामेनेई ने साफ कहा है कि ईरान की बहादुर नौसेना अपने दुश्मनों को एक बार फिर नई हार का कड़वा स्वाद चखाने को पूरी तरह से तैयार है.  वहीं अब इस खबर से एक बार फिर तेल और गैस के वैश्विक संकट गहराने के संकेत मिलने लगे हैं. चूंकि होर्मुज के खुलने के संदेश ने सबको खुश होने का मौका दिया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही