Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली को हरी झंडी, अस्पतालों को मिलेगा नया बल

झारखंड में सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 666 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 666 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है.

 

यह पहल स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से की गई थी. विभाग ने पत्र लिखकर नियमित बहाली प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था. इसके बाद कार्मिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेपीएससी को नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी है.

 

कुल 666 पदों में 506 नियमित और 160 बैकलॉग पद शामिल हैं. अलग-अलग विशेषज्ञता के अनुसार पदों का बंटवारा किया गया है. इसमें फिजिशियन के 214 नियमित और 12 बैकलॉग, शिशु रोग विशेषज्ञ के 172 नियमित और 52 बैकलॉग, एनेस्थेटिस्ट के 28 नियमित और 29 बैकलॉग पद शामिल हैं.

 

इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ के 12 नियमित और 16 बैकलॉग, सर्जन के 10 नियमित और 14 बैकलॉग, रेडियोलॉजिस्ट के 26 नियमित और 2 बैकलॉग पद हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञ के 18 नियमित और 2 बैकलॉग, चर्म रोग विशेषज्ञ के 6 नियमित और 7 बैकलॉग पद तय किए गए हैं.

 

ईएनटी के 4 नियमित और 5 बैकलॉग, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 4 नियमित और 6 बैकलॉग, अस्थि रोग विशेषज्ञ के 4 नियमित और 8 बैकलॉग पद हैं. वहीं पैथोलॉजिस्ट के 4 नियमित और मनोचिकित्सक के 4 नियमित और 7 बैकलॉग पद शामिल हैं.

 

यह नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त नियमावली 2015 और इसके संशोधित प्रावधानों के तहत पूरी की जाएगी. आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना भेजे जाने के बाद अब चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही