Search

 
 
 

26 करोड़ की लागत से बन रहा आदिवासी छात्रावास, मिलेंगी सभी सुविधाएं

करमटोली में 26.24 करोड़ रूपये की लागत से 520 छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जा रहा है. अब छात्रों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी
 

Ranchi : करमटोली में 26.24 करोड़ रूपये की लागत से 520 छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जा रहा है. अब छात्रों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इसमें डायनिंग हॉल भी होगा, जहां एक साथ 120 छात्रों के खाने की सुविधा भी रहेगी. इसके साथ ही अनाज स्टोर और आधुनिक किचन भी बनाए जायेंगे. यह भवन कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं. 

 

फिलहाल सैकड़ों छात्र पुरानी एस्बेस्टस की बिल्डिंग में रह रहे हैं. गर्मी और बारिश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. भवन के प्रत्येक फ्लोर में छात्रों के लिए 22 कमरे होंगे. प्रत्येक कमरे में 4 छात्रों के रहने की सुविधा होगी. प्रत्येक छात्र के लिए एक बेड, एक स्टडी टेबल,एक कुर्सी और एक बोर्ड की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही प्रत्येक फ्लोर पर कॉमन रूम भी बनाए जा रहे हैं. 

 

रांची का सबसे बड़ा होगा सात मंजिला छात्रावास


98505 वर्गफीट में बन रही जी प्लस 6 (सात मंजिला) तैयार किए जा रहे है. यह भवन को 2027 में पूरा कर लिया जाएगा. छात्रावास में कुल 520 छात्रों के रहने की व्यवस्था किए जायेंगे. भवन के भूतल में पार्किंग की व्यवस्था किए गए हैं. इसके साथ ही छात्रावास कार्यालय होगा, आगंतुक कक्ष भी बनाए जा रहे हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही