Search

 
 
 

टेंडर कमीशन घोटाला :  रिटायर्ड सुपरीटेंडेंट इंजीनियर व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिली बेल

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपी रिटायर्ड सुपरीटेंडेंट इंजीनियर उमेश कुमार और तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (अब रिटायर्ड) अजय तिर्की ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी.
 

Ranchi.  टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपी रिटायर्ड सुपरीटेंडेंट इंजीनियर उमेश कुमार और तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (अब रिटायर्ड) अजय तिर्की ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी.

 

कोर्ट ने उन्हें सुनवाई की हर तिथि पर अदालत में हाजिर होने की शर्त पर बेल दी है.  जमानत पर सुनवाई के दौरान मामले में ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका ने पक्ष रखा.

 

 

दरअसल मामले में ईडी ने 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट दाखिल किया था. कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ समन किया था. अब तक 8 से अधिक आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

 

बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी की पहली कार्रवाई 2023 में हुई थी. इस दौरान कई इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. वहीं दूसरी कार्रवाई 6 मई 2024 को हुई थी, जिसमें इंजीनियर ठेकदार और कांट्रेक्टर के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही