Search

 
 
 

टेंडर कमीशन घोटाला :   रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिली सशर्त बेल

टेंडर कमीशन घोटाले के आरोपी तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (अब रिटायर्ड) राजकुमार टोप्पो ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने एक लाख के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है.  राजकुमार टोप्पो को सुनवाई के लिए निर्धारित हर तिथि में अदालत में हाजिर होने के शर्त पर जमानत मिली है.
 

Ranchi : टेंडर कमीशन घोटाले के आरोपी तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (अब रिटायर्ड) राजकुमार टोप्पो ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने एक लाख के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है.  राजकुमार टोप्पो को सुनवाई के लिए निर्धारित हर तिथि में अदालत में हाजिर होने के शर्त पर जमानत मिली है. 

 

 

दरअसल मामले में ईडी ने 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट दाखिल किया था. कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ समन किया था. अबतक 6 से अधिक आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

 

बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी की पहली कार्रवाई 2023 में हुई थी. इस दौरान कई इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. वहीं दूसरी कार्रवाई 6 मई 2024 को हुई थी, जिसमें इंजीनियर ठेकदार और कांट्रेक्टर के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी.

 

छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के OSD रहे संजीव लाल के नौकर के ठिकाने से 32 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे. जबकि ठेकेदार मुन्ना सिंह के ठिकाने से 2.93 करोड़ और कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ जब्त किए गए थे. पैसे की बरामदगी के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ईडी के रडार पर आए थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही