Search

 
 
 

केंदुआडीह में सड़क धंसने व गैस रिसाव से हालात भयावह, धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

जिले के केंदुआडीह इलाके में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग धंसने की घटना के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. गुरुवार सुबह से ही धंसे हुए हिस्से से गैस का रिसाव जारी है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहमे हुए हैं.
 

Dhanbad :  जिले के केंदुआडीह इलाके में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग धंसने की घटना के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. गुरुवार सुबह से ही धंसे हुए हिस्से से गैस का रिसाव जारी है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहमे हुए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, केंदुआडीह बस्ती में जहां सड़क धंसी थी, वहीं से लगातार गैस निकल रही है. इतना ही नहीं आसपास की जमीन भी धीरे-धीरे धंसती जा रही है, जिससे खतरा और बढ़ गया है. संभावित खतरे को देखते हुए धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

 

Uploaded Image

 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति भूमिगत आग या गैस दबाव के कारण और भी विकराल रूप ले सकती है. घटना स्थल के पास बना बाउंड्री वॉल भी अचानक भरभराकर गिर गया, जो जमीन के भीतर लगातार हो रहे बदलाव और कमजोरी की ओर इशारा कर रहा है. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पहले की तुलना में कई फीट और नीचे धंस चुकी है, जिससे इलाके की स्थिरता पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की टीम मौके पर कैंप कर रही है और लगातार गैस की मात्रा मापी जा रही है.

 

Uploaded Image

 

केंदुआडीह बस्ती, ऊपर धोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में भी गैस जांच का काम तेज कर दिया गया है, ताकि समय रहते खतरे का आकलन किया जा सके. प्रशासन और बीसीसीएल की टीमें अलर्ट मोड में हैं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

 

जरूरत पड़ने पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है.  फिलहाल क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल है. लोग अपने घरों में रहने से भी डर रहे हैं और प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह स्थिति किसी बड़े हादसे में बदल सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही