Search

 
 
 

केंदुआडीह में भू-धंसान व गैस रिसाव, BCCL पर लापरवाही का आरोप, बोकारो-धनबाद रूट डायवर्ट

जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग का दोनों हिस्सा बुधवार की सुबह अचानक धंस गया और उससे गैस रिसाव होने लगा. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. हालांकि गनीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.
 
  • धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग दो फीट धंसा
  • केंदुआडीह थाना के समीप लोगों में दहशत
  • घरों में भी आई दरारें
  • बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप

Dhanabad :   जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग का दोनों हिस्सा बुधवार की सुबह अचानक धंस गया और उससे गैस रिसाव होने लगा. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. हालांकि गनीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई. 

 

बताया जा रहा है कि बोकारो-धनबाद मुख्य मार्ग पर ओल्ड जीएम बंगला के समीप सड़क पर दरार पड़ गई है. वहीं दो फीट जमीन भी दबने की बात बताई जा रही है. सड़क में दरार बढ़ने से लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.

 

मुख्य सड़क धंसने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल के कर्मचारी और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची है और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके. सुरक्षा के मद्देनजर बोकारो-धनबाद रूट को डायवर्ट कर दिया गया है.

 

Uploaded Image

घरों की दीवारों पर भी आई दरारें

 

इस संबंध में स्थानीय मोनू पाठक, शैलेश पांडे, राम अवतार सिंह और बिरेंद्र तुरी ने बताया कि सड़क करीब डेढ़ से दो फीट तक धंस गई है. उनका कहना है कि यह समस्या अचानक नहीं आई है, बल्कि पिछले कई महीनों से इलाके में जमीन कमजोर हो रही थी. 

 

सड़क धंसने के साथ ही आसपास के घरों में भी दरारें आ गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. उन्होंने बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पिछले करीब पांच महीनों से इलाके में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था. लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर की गई बैरिकेडिंग

 

उनका आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी. उन्होंने  यह भी बताया कि घटना के काफी देर बाद तक कोई वरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया.

 

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह धंसान भूमिगत खनन गतिविधियों के कारण हुआ है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

 

Uploaded Image

मौके पर BCCL कर्मी व CISF टीम मौजूद 

 

वहीं स्थानीय लोग अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है. ऐसे में प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था की जाए ताकि वे सुरक्षित स्थान पर जाकर अपना जीवन यापन कर सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही