Search

 
 
 

धनबाद:  कैलूडीह में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी

जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित कैलूडीह खटाल के पास मंगलवार देर रात बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
 

Dhanbad:   जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित कैलूडीह खटाल के पास मंगलवार देर रात बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान दो गुट आमने सामने हो गए और जमकर पत्थरबाजी हुई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

Uploaded Image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बच्चों के परिजन भी आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति को रोका जा सके.

 

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही