Search

 
 
 

धनबाद: केंदुआडीह में भू-धंसान से दहशत, मेयर संजीव सिंह ने हालात का लिया जायजा

धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह क्षेत्र में अचानक हुए भू-धंसान ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. सड़क के धंसने के साथ-साथ आसपास के कई घरों में दरारें आने की खबर से लोग सहमे हुए हैं. घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों में भी हड़कंप मच गई.
 
  • मेयर ने राहत व पुनर्वास के दिए सख्त निर्देश

Dhanbad: धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह क्षेत्र में अचानक हुए भू-धंसान ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. सड़क के धंसने के साथ-साथ आसपास के कई घरों में दरारें आने की खबर से लोग सहमे हुए हैं. घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों में भी हड़कंप मच गई. वहीं सड़क धंसने की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

Uploaded Image
उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. मेयर ने बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. भू-धंसान के कारणों को समझने के लिए तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई. 

 

इसके साथ ही मेयर ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल से फोन पर बातचीत कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया और जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा. मेयर संजीव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी कर, सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान के लिए तेजी से कार्य शुरू किया जाए.

 


भू-धंसान के चलते प्रभावित परिवारों के विस्थापन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. मेयर ने स्पष्ट किया कि विस्थापितों की सुरक्षा और पुनर्वास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.


इस दौरान मेयर ने विस्थापितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर में उपलब्ध खान-पान, पेयजल, स्वच्छता और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 


मेयर ने कहा कि केंदुआडीह में हुए भू-धंसान का मामला अत्यंत गंभीर है. आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. बीसीसीएल और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए. विस्थापित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही