Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम : तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, नाबालिग समेत दो की मौत

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पम्पाडा-कंकोसी में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरा, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
 

Chaibasa : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पम्पाडा-कंकोसी में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरा, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार समीर बारदा (23) ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि परमेश्वर तियू (15) उसके साथ सवार था. दोनों ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर तालाब में जा गिरा.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बाद में मुफ्फसिल थाना पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया. मृतकों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के बालीडीह गांव निवासी समीर बारदा और परमेश्वर तियू के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही