Search

 
 
 

पलामू: आपसी विवाद में चली गोली से बच्चा घायल, हालत गंभीर

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में एक बच्चा गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए MMCH पहुंचाया. जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
 

Palamu: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में एक बच्चा गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए MMCH पहुंचाया. जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 

जानकारी के अनुसार अरुण शर्मा नामक व्यक्ति ने आपसी विवाद के कारण गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया गया. उसका किसी बात को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से कहा-सुनी हो रही थी. इसी दौरान फायरिंग हो गई, जो बच्चे के पैर में जाकर गोली लग गई. सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

 

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया गया था. इस दौरान गलती से गोली बच्चे को लग गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही