Search

 
 
 

रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप, दुकानों से हटा रहे सामान, 15 अप्रैल तक अल्टीमेटम

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था. जिसके बाद से रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटा रहे हैं. अब तक लगभग 100 दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से सामान खाली कर दिया है.
 
  • अतिक्रमण हटाने को लेकर 15 अप्रैल तक प्रशासन ने दिया है अल्टीमेटम

Ramgarh: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था. जिसके बाद से रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटा रहे हैं. अब तक लगभग 100 दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से सामान खाली कर दिया है.

 Uploaded Image

बता दें, कि बीते सोमवार को चितरपुर अंचल निरीक्षक पवन यादव के नेतृत्व में मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर से घोषणा कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई थी.

 

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका और अंचल कार्यालय चितरपुर के अतिक्रमण वाद संख्या 01/2026 के तहत 15 अप्रैल तक सभी अतिक्रमण-कारियों को अपनी दुकानें, सामान और अन्य सामग्री अतिक्रमित भूमि से हटानी होगी.

 

तय समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर 16 अप्रैल को प्रशासनिक बल के साथ अभियान चलाकर अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जायेगा. इसे लेकर मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर नोटिस भी चिपकाये गये थे, ताकि सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों तक सूचना पहुंच सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही