Search

 
 
 

लातेहार: अफीम की तस्क‍री का आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

पुलिस ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्ता सूचना मिली थी. जिसके आधार पर अफीम की तस्किरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी जिले के बारियातू पुलिस ने चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातू के चोरबारा गांव से की है.
 

Latehar: पुलिस ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्ता सूचना मिली थी. जिसके आधार पर अफीम की तस्किरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी जिले के बारियातू पुलिस ने चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातू के चोरबारा गांव से की है. 


पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी. बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 36/24 का प्राथमिक अभियुक्त गणेश गंझू अपने घर आया है. 

 


इसके बाद बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने सिमरिया थाना क्षेत्र के कासीयातू ग्राम स्थित चोरबोरा गांव में छापेमारी कर आरोपी गणेश गंझू गिरफ्तार किया. आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अफीम कारोबार के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत सिमरिया थाना में भी कांड संख्या 21/18 दर्ज है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही