Search

 
 
 

दासडीह बनेगा पर्यटन हब, बसंत पाठक स्मृति उद्यान का कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

जिले के गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत में स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का बुधवार को शुभारंभ हुआ. इस योजना का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
 

Giridih:  जिले के गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत में स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का बुधवार को शुभारंभ हुआ. इस योजना का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. 

Uploaded Image

पार्क के कुछ हिस्से का निर्माण हो गया है, बाकि हिस्से में सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास के लिए विभिन्न आवश्यक निर्माण कार्यों का प्रावधान किया गया है, जिसमें स्टेज निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाना, चहारदीवारी का निर्माण तथा आकर्षक तोरण द्वार का निर्माण शामिल है.

 

इन सभी कार्यों का उद्देश्य इस स्थल को एक विकसित एवं सुविधाजनक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और वे प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ सुव्यवस्थित वातावरण का आनंद ले सकें. 

 

योजना की अनुमानित लागत 49 लाख रुपए है, जो इस क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश है. इस उद्यान के विकसित होने से न केवल स्थानीय लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर भी अपनी पहचान बना सकेगा. इसके साथ ही इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना है. 

 

इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के विकास को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों के विकास से न केवल क्षेत्र की पहचान मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलती है. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण किया जाएं.

 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले. इस मौके पर पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, मनीष कुमार तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार भी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही