Ranchi : लंबे समय से छात्रवृत्ति की मांग कर रहे पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को बुधवार को बड़ी राहत मिली है. राज्य के कल्याण विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मद में 275 करोड़ रुपये जारी किए है. यह राशि अन्य क्षेत्रीय उपयोजना (OSP) और जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना (TSP) के तहत सभी जिलों में आवंटित की गई है.
छात्रवृत्ति को लेकर छात्र लगातार आंदोलन और धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. बुधवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण विभाग से यह राशि जारी किए गई है. हजारों छात्रों के चेहरे पर खुशी लौट आई है. अब छात्र अपनी कॉलेज फीस जमा कर सकेंगे और पढ़ाई में आ रही आर्थिक बाधाएं दूर होंगी.
हजारीबाग जिलों को मिला अधिक छात्रवृत्ति OSP के तहत हजारीबाग को सबसे अधिक करीब 34.69 करोड़ रुपये, गिरिडीह को 19.97 करोड़ और पलामू को 20.80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा धनबाद 19 करोड़, रामगढ़ और कोडरमा को भी अच्छी-खासी राशि मिली है.
वहीं, TSP के अंतर्गत रांची को सबसे अधिक करीब 74.09 करोड़ रुपये दिए गए हैं. जमशेदपुर को 11.46 करोड़, सरायकेला को 10.76 करोड़ और दुमका को 5.69 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
जानें कि-किन जिलों को कितनी राशि जारी की गई
अन्य क्षेत्रीय उपयोजनान्तर्गत (OSP)
| बोकारो | 108775078 करोड़ |
| चतरा | 53872348 करोड़ |
| देवघर | 60394330 करोड़ |
| धनबाद- | 191235100 करोड़ |
| गढ़वा- | 80136995 करोड़ |
| गरिडीह | 199756329 करोड़ |
| गोड्डा | 61756762 करोड़ |
| हजारीबाग | 346954928 करोड़ |
| कोडरमा | 108937782 करोड़ |
| पलामू | 208053609 करोड़ |
| रामगढ़ | 130126739 करोड़ |
जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजनान्तर्गत
| दुमका | 56930000 करोड़ |
| जमशेदपुर | 114660000 करोड़ |
| गुमला | 23105778 करोड़ |
| जामताड़ा | 20514239 करोड़ |
| खूंटी | 9542770 करोड़ |
| लातेहार | 15815777 करोड़ |
| लोहरदगा | 12624823 करोड़ |
| पाकुड़ | 23736065 करोड़ |
| रांची | 740907180 करोड़ |
| साहबेगंज | 26927640 करोड़ |
| सरायकेला | 107686051 करोड़ |
| सिमडेगा | 8431742 करोड़ |
| चाईबासा | 39117935 करोड़ |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment