Search

 
 
 

रांची : जनता दरबार में 1 दिन में 1230 मामलों का निपटारा

जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हर सप्ताह लोगों की समस्या सुनी जाती है. इस दौरान राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन और आपदा सहायता से जुड़े मामलों का निबटारा किया गया.
 

Ranchi : जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हर सप्ताह लोगों की समस्या सुनी जाती है. इस दौरान राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन और आपदा सहायता से जुड़े मामलों का निबटारा किया गया.

 

जनता दरबार में विभिन्न अंचलों में बड़ी संख्या में मामलों का निबटारा हुआ. रातू अंचल में 197 मामलों का निपटारा किया गया, जबकि ओरमांझी में 216, नगड़ी में 126, सिल्ली में 60 और खलारी में 58 मामलों का निष्पादन हुआ. वहीं, राहे अंचल में 121,  अरगोड़ा में 76, चान्हो में 111, सोनाहातु में 58 और मांडर में 131 मामलों का समाधान किया गया.

 

अरगोड़ा अंचल में प्राप्त 80 आवेदनों में से 76 का निपटारा हुआ. यहां पंजी-2 सुधार, आय, जाति और स्थानीय प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का समाधान किया गया. साथ ही कुछ लाभुकों को मुआवजा राशि और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए.

 

मांडर अंचल में राजस्व से जुड़े कई मामले आए थे. जिसमें लगान दर्ज, प्लॉट सुधार और जाति प्रमाण पत्र शामिल थे. राहे अंचल में आपदा से जुड़े छह मामलों में भी सहायता प्रदान की गई, जिसमें वज्रपात, सड़क दुर्घटना और डूबने की घटनाएं शामिल रहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही