Search

 
 
 

धनबाद-बोकारो-रांची मुख्य सड़क धंसने के बाद बढ़ी चिंता, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

केंदुआडीह क्षेत्र में धनबाद–बोकारो–रांची मुख्य सड़क धंसने की घटना के बाद प्रशासन और बीसीसीएल की चिंता बढ़ गई है. पुटकी–बलिहारी क्षेत्र के जीएम जीसी शाहा ने मीडिया के माध्यम से स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
 
  • ग्रामीणों ने किया बेलगड़िया शिफ्टिंग का विरोध 

Dhanbad : केंदुआडीह क्षेत्र में धनबाद–बोकारो–रांची मुख्य सड़क धंसने की घटना के बाद प्रशासन और बीसीसीएल की चिंता बढ़ गई है. पुटकी–बलिहारी क्षेत्र के जीएम जीसी शाहा ने मीडिया के माध्यम से स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

 

जीएम जीसी शाहा ने बताया कि सड़क धंसने के बाद फिलहाल मार्ग में बदलाव किया गया है और लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने स्थानीय निवासियों से बीसीसीएल के राहत शिविरों में जाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की स्थिति की हर पल जानकारी बीसीसीएल के सीएमडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा रही है.

Uploaded Image

 शिफ्टिंग का विरोध  करती महिलाएं

 

उन्होंने यह भी बताया कि स्थायी पुनर्वास के तहत जरेडा योजना के अंतर्गत बेलगड़िया में लोगों को शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है. यहां 1100 स्क्वायर फीट के क्वार्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं. जीएम ने स्पष्ट कहा कि केंदुआडीह क्षेत्र गैस रिसाव, आग और जमीन में दरार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है. ऐसे में आबादी के रहते स्थायी समाधान संभव नहीं है.

 

वहीं, दूसरी ओर बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. सड़क धंसने के बाद गुस्साए लोगों ने जीएम की गाड़ी को घेर लिया. बाद में केंदुआडीह थाना में वार्ता के दौरान जीएम ने लोगों को बेलगड़िया शिफ्ट होने के लिए समझाने का प्रयास किया. जिसके बाद स्थानीय महिला स्वीटी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बेलगड़ियों में मूलभूत सुविधाओं और रोजगार की कमी है. ऐसे में वहां जाना उचित नहीं है. उन्होंने मांग की कि विस्थापितों को कार्मिक नगर में बसाया जाए जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं.

 

इधर, केंदुआडीह धोड़ा बस्ती में जमीन में दरारें पड़ने से लोग दहशत में हैं और भय के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं. स्थिति को देखते हुए प्रशासन और बीसीसीएल के सामने लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही