Search

टेंडर कमीशन घोटाला : 2 चार्जशीटेड आरोपियों ने किया सरेंडर, मिली जमानत

Ranchi :  टेंडर कमीशन घोटाले के चार्जशीटेड आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया. जिसके बाद अदालत ने दोनों को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. दोनों चार्जशीटेड आरोपियों को हर डेट पर हाजिर होने की शर्त पर जमानत मिली है. 

 

दरअसल टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी ने 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल किया था. जिस पर संज्ञान लेकर आरोपियों को समन जारी किया गया था. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है.

 

बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी ने साल 2023 में पहली कार्रवाई की थी, जिसमें कई इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. दूसरी कार्रवाई 6 मई 2024 को हुई थी, जिसमें इंजीनियर, ठेकेदार और कॉन्ट्रैक्टर के ठिकानों पर रेड पड़ी थी.

 

इस दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के OSD रहे संजीव लाल के नौकर के ठिकाने से 32 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे. वहीं ठेकेदार मुन्ना सिंह के ठिकाने से 2.93 करोड़ और कॉन्ट्रैक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ बरामद हुए थे. पैसे की बरामदगी के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम भी ईडी के रडार पर आए थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp