Search

 
 
 

धनबाद : धर्मनगर में जमीन फटने से हड़कंप, कई घरों की दीवारों पर आईं दरारें, घर छोड़ रहे लोग

कोयलांचल के झरिया क्षेत्र में एक बार फिर भूधंसान का खतरा मंडराने लगा है. चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग के समीप धर्मनगर इलाके में जमीन में अचानक पड़ी दरारों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.  एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर लंबी-लंबी दरारें आ गई है. इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
 
  • भू-धंसान के डर से घर छोड़ने लगे लोग

Dhanbad :  कोयलांचल के झरिया क्षेत्र में एक बार फिर भूधंसान का खतरा मंडराने लगा है. चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग के समीप धर्मनगर इलाके में जमीन में अचानक पड़ी दरारों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.  एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर लंबी-लंबी दरारें आ गई है. इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

 

Uploaded Image

दीवारों पर चौड़ी और लंबी दरारें

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन में आई दरारें लगातार चौड़ी होती जा रही हैं. कई जगहों पर जमीन फटने जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है, जिससे संभावित भूधंसान की आशंका और भी गहरा गई है. हालांकि अभी तक जमीन धंसी नहीं है. लेकिन हालात जिस तेजी से बिगड़ रहे हैं, उससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई परिवारों ने अपने घरों से जरूरी सामान निकालना शुरू कर दिया है और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि हर घंटे दरारें बढ़ रही हैं, जिससे रात के समय घर के अंदर रहना भी जोखिम भरा लग रहा है. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खास तौर पर भयभीत हैं.

 

Uploaded Image

घर की दीवारों पर आईं दरारें

 

लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन और बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) को दे दी गई है. लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों में आक्रोश है.

 

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते वैज्ञानिक जांच और सर्वेक्षण कराया जाना बेहद जरूरी है, ताकि खतरे का सही आकलन हो सके और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जा सके.

 

Uploaded Image

घर के फर्श पर भी आईं लंबी-लंबी दरारें

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे, दरारों की निगरानी और जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग की है. साथ ही मुआवजा और पुनर्वास की स्पष्ट योजना भी बनाई जाए.

 

विशेषज्ञों के अनुसार, पुराने खनन क्षेत्रों में जमीन के नीचे खाली जगह बनने के कारण समय-समय पर भूधंसान या दरारें पड़ने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. धर्मनगर में भी इसी तरह की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है.

 

Uploaded Image

डर से घरों से सामान बाहर निकाल रहे लोग

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही