Search

 
 
 

Jharkhand Weather: अभी और तपेगा झारखंड, कई जिलों में 44°C तक पहुंचेगा पारा

झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होती जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
 
  • – डाल्टनगंज में जनजीवन हुआ मुश्किल, पारा 42°C के पार

Ranchi : झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होती जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

 

इन जिलों में हिट वेव का अलर्ट 


आने वाले पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी झारखंड के जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, बोकारो और हजारीबाग में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा.

 

लो प्रेशर के कारण बढ़ रहा गर्म हवाओं का प्रभाव

 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से दक्षिण तक बनी ट्रफ लाइन यानि लो प्रेशर और बंगाल की खाड़ी की ओर बने सिस्टम के कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है. इसके चलते फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही