Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 795 अंक टूटा, इंफोसिस के शेयर 2.33% टूटे

डल-ईस्ट में गहराते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज लाल निशान पर ट्रे़ड कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 704.10 अंकों की गिरावट के साथ 81,704.07 अंकों पर खुला।. इसी तरह, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 172.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,939.75 अंकों पर शुरू हुआ.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :   मिडल-ईस्ट में गहराते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज लाल निशान पर ट्रे़ड कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 704.10 अंकों की गिरावट के साथ 81,704.07 अंकों पर खुला।. इसी तरह, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 172.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,939.75 अंकों पर शुरू हुआ. हालांकि थोड़े देर बाद शेयर बाजार में और बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 795.36 अंक टूटकर 81612.81 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह निफ्टी भी 238.20 अंक फिसलकर 24874.20 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है. 

 

सेंसेक्स के सिर्फ एक शेयर हरे निशान पर  

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल एक शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 29 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इसी तरह  निफ्टी 50 में सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में खुले हैं. बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में नजर आ रहे हैं.

 

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

सेंसेक्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के शेयरों में  सबसे अधिक 1.84 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 2.33 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.  आज के टॉप गेनर की लिस्ट में केवल बीईएल (1.84%) है. वहीं टॉप लूटर की लिस्ट में इंफोसिस (2.33%), एचयूएल (1.87%), बजाज फाइनेंस, (1.45%), एचसीएल टेक(1.41%) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.45%) के शेयर शामिल हैं.

 

इन शेयरों में देखने को मिल रही गिरावट

आज के कारोबार में पावरग्रिड (1.33%), टीसीएस (1.33%), रिलायंस (1.33%), एशियन पेंट्स (1.35%), एक्सिस बैंक (1%), टाटा मोटर्स (1.01%), आईटीसी (1.11%), एनटीरपीसी (0.91%), इटर्नल (0.89%), टेक महिंद्रा (0.85%), बजाज फिनसर्व (1.07%), लार्सन (0.84%), सनफार्मा (0.86%), आईसीआईसीआई बैंक (0.78%), एचडीएफसी बैंक (0.78%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.80%), अडानी पोर्ट्स (0.56%), कोटक महिंद्रा (0.71%), मारुति सुजुकी (0.65%) और टाइटन (0.62%) के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. 

 

तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार 

बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने भारी उछाल के साथ  बंद हुआ था. शुक्रवार को सेंसेक्स 1046.30 अंकों (1.29%) की बढ़त के साथ 82,408.17 अंकों पर और निफ्टी 319.15 अंकों (1.29%) की तेजी के साथ 25,112.40 अंकों पर बंद हुआ था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही