Search

 
 
 

पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ऑफिस में बड़ी लूट

 
Patna: अपराधकर्मियों ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कार्यालय में बड़ी लूटपाट की है. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की यह घटना है. नाव पर सवार 2 दर्जन से अधिक बदमाश राजापुर पुल के पास पहुंचे और मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया. अपराधियों ने 150 लोहे के चैनल समेत कई अन्य सामान लूट लिये. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

एसपी के नेतृत्व में घटना की जांच

बता दें कि तीन महीने पहले पटना में मेट्रो के यार्ड के लिए यहां जमीन ली गई थी, और निर्माण से संबंधित सभी सामान यहां रखे जा रहे थे. सामान की सुरक्षा के लिए गार्ड की भी तैनाती की गई थी. लेकिन अपराधकर्मियों ने हथियार के बलपर लूट की घटना को अंजाम दे दिया. फिलहाल, सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/heavy-police-force-stopped-the-media-by-taking-to-the-road-near-birda-village-of-khunti/">BREAKING

: खूंटी के बिरदा गांव के पास भारी पुलिस बल ने सड़क पर उतर कर मीडिया को रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही