Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका से आयी बड़ी खबर, एफबीआई ने राष्ट्रपति बाइडन के आवास की तलाशी ली, गोपनीय दस्तावेज बरामद किये

Washington : अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा राष्ट्रपति जो बाइडन के विलमिंग्टन स्थित आवास की तलाशी लिये की खबर है. सूत्रों के अनुसार एफबीआई ने गोपनीय दस्तावेज के तौर पर चिह्नित छह अतिरिक्त दस्तावेज बरामद किये हैं. विभाग ने बाइडन के कुछ हस्तलिखित नोट भी अपने कब्जे में लिये हैं. राष्ट्रपति के वकील बॉब बाउर ने यह जानकारी दी है. खबर है कि बाइडन ने एफबीआई को अपने आवास की तलाशी लेने की स्वेच्छा से अनुमति दी, लेकिन तलाशी वारंट नहीं होने के बावजूद तलाशी की घटना को असाधारण करार दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-kicks-off-amid-tight-security-in-jks-kathua/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्थान किया

बाइडन को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी

12 जनवरी को यह खुलासा होने के बाद बाइडन को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी कि बाइडन के वकीलों को मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले वाशिंगटन स्थित पेन बाइडन सेंटर में उनके एक पूर्व कार्यालय से गोपनीय रिकॉर्ड मिले हैं. इसके बाद वकीलों को बाइडन के विलमिंग्टन स्थित आवास के पुस्तकालय से उपराष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल के समय के छह और गोपनीय दस्तावेज मिले. इन दस्तावेजों का मिलना बाइडन के लिए ऐसे समय में राजनीतिक जवाबदेही बन गया है, जब वह फिर से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/center-cheated-results-of-panchayat-secretary-and-clerical-exam-released/">केंद्र

को धोखा, पंचायत सचिव और लिपिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, स्विट्जरलैंड के मेहमानों ने देखे झारखंड के गांव, कांग्रेस से निष्कासित नेत्री के गंभीर आरोप समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

तलाशी लगभग 13 घंटे तक चली

जानकारों के अनुसार यह घटना पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उतार-चढ़ाव भरे कार्यकाल के बाद अपने कार्यकाल को अमेरिकी जनता के सामने बेहतर दिखाने की बाइडन की कोशिश को नुकसान पहुंचायेगी. राष्ट्रपति के वकील बॉब बाउर ने शनिवार को बताया कि एफबीआई ने शुक्रवार को जिन दस्तावेजों को कब्जे में लिया है, वे बाइडन के सीनेटर एवं उपराष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल से संबंधित हैं, जबकि नोट उनके उपराष्ट्रपति कार्यकाल के हैं. उन्होंने कहा कि यह तलाशी लगभग 13 घंटे तक चली. इसे भी पढ़ें :  कुश्ती">https://lagatar.in/wrestling-federations-annual-general-meeting-to-be-held-in-ayodhya-canceled-today/">कुश्ती

संघ की आज अयोध्या में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग रद्द

गोपनीय दस्तावेज अधिकतम 25 वर्षों के बाद सार्वजनिक किये जाते हैं

बाउर ने बताया कि अभी न्याय विभाग ने रिकॉर्ड की समीक्षा नहीं की है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन दस्तावेजों की गोपनीयता का क्या स्तर है और क्या एफबीआई द्वारा हटाये गये दस्तावेज गोपनीय बने हुए हैं या नहीं. आम तौर पर, गोपनीय दस्तावेजों को अधिकतम 25 वर्षों के बाद सार्वजनिक किया जाता है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड को अपेक्षाकृत अधिक समय तक गोपनीय रखा जाता है. बाइडन ने 1973 से 2009 तक सीनेटर के तौर पर सेवाएं दी थीं. बाइडन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा था कि हमने पाया है कि बड़ी संख्या में दस्तावेज गलत जगह पर हैं, तो हमने उन्हें तत्काल न्याय मंत्रालय को सौंप दिया.

तलाशी के समय प्रथम महिला जिल बाइडन वहां नहीं थीं

जब बाइडन के आवास की तलाशी ली गयी, तो उस समय प्रथम महिला जिल बाइडन वहां नहीं थीं. वह डेलावेयर के रेहोबोथ बीच स्थित अपने आवास पर सप्ताहांत बिताने गयी थीं. अभी यह देखा जाना बाकी है कि क्या अन्य स्थानों पर संघीय अधिकारी और तलाशी लेंगे या नहीं. बाइडन के निजी वकीलों ने पहले रेहोबोथ बीच आवास की तलाशी ली थी और कहा था कि उन्हें कोई आधिकारिक दस्तावेज या गोपनीय रिकॉर्ड नहीं मिला. इस मामले ने ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद गोपनीय दस्तावेज और आधिकारिक रिकॉर्ड अपने पास रखे जाने संबंधी न्याय विभाग की जांच को जटिल बना दिया है.

तलाशी के दौरान बाइडन के निजी वकील  मौजूद थे

न्याय विभाग का कहना है कि ट्रंप 2021 की शुरुआत में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद गोपनीय के तौर पर चिह्नित सैकड़ों रिकॉर्ड अपने साथ ले गये थे और उन्होंने सरकार के अनुरोध के बावजूद महीनों तक उन्हें नहीं लौटाया, जिसके बाद उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए एजेंसी को तलाशी वारंट के तहत कार्रवाई करनी पड़ी. बाउर ने कहा कि एफबीआई ने व्हाइट हाउस से इस मामले में तलाशी पूरी होने तक टिप्पणी नहीं करने का अनुरोध किया है. तलाशी के दौरान बाइडन के निजी वकील एवं व्हाइट हाउस के वकील भी मौजूद थे.

रिपब्लिकन पार्टी ने नये दस्तावेज मिलने के बाद बाइडन की निंदा की

रिपब्लिकन पार्टी ने नये दस्तावेज मिलने के बाद बाइडन की निंदा की. सीनेटर टेड क्रूज ने कहा, ऐसा बताया गया है कि कुछ दस्तावेज सीनेटर के रूप में उनकी सेवा से जुड़े हैं. गंभीर सवाल यह है कि उन्होंने ऐसा किया कैसे? मैंने 10 साल सीनेट में सेवा दी है. मैंने जो भी गोपनीय दस्तावेज पढ़ा, उसे कैपिटल के भूमिगत तल में एक सुरक्षित एससीआईएफ (खंडों में बंटी संवेदनशील सूचना केंद्र) में पढ़ा. सांसद रोनी जैक्सन, व्हाइट हाउस के पूर्व सचिव एरी फ्लेचर और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने भी इस मामले पर बाइडन की निंदा की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही