Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर : चारा घोटाला के दोषी आरके राणा की स्थिति गंभीर, दिल्ली रेफर करने की तैयारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : चारा घोटाला मामले में दोषी पूर्व सांसद और बिहार के पूर्व मंत्री आरके राणा की स्थिति गंभीर है. 15 मार्च को उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से इलाज के लिए रिम्स लाया गया है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए न्यू ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया है. जहां वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरके राणा के लिवर में संक्रमण है. जिस वजह से उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें - थाना">https://lagatar.in/case-of-breach-of-privilege-against-station-in-charge-mamta-kumari-brother-tirkey-handed-over-a-letter-to-the-speaker/">थाना

प्रभारी ममता कुमारी के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का मामला, बंधु तिर्की ने स्पीकर को सौंपा पत्र

मेडिकल बोर्ड का गठन कर हुई राणा की स्वास्थ्य जांच

आरके राणा के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए रिम्स के वरीय चिकित्सकों की बोर्ड बनाई गयी है. बोर्ड में क्रिटिकल केयर, मेडिसिन, ईएनटी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के एचओडी शामिल है. चिकित्सकों ने जांच के बाद रिपोर्ट रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक को सौंप दिया है. जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जेल आईजी के आदेश के बाद ही जा सकते हैं दिल्ली

गौरतलब है कि सीबीआई कोर्ट ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी 5 साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया है. ऐसे में राणा को उच्चतर इलाज के लिए ले जाने से पूर्व जेल आईजी से आदेश लेना पड़ेगा. जेल आईजी का आदेश मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी. जिसके बाद वो दिल्ली जा पाएंगे. इसे भी पढ़ें –विवादों">https://lagatar.in/aamir-khans-reaction-on-the-kashmir-files-amidst-controversies-said-every-indian-must-watch-the-film/">विवादों

के बीच ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर आमिर खान का रिएक्शन, कहा-हर इंडियन को जरूर देखनी चाहिए फिल्म
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही