Search

 
 
 

Big News : यूपी में आंधी-बारिश व आकाशीय बिजली का कहर, 54 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. कई जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 54 लोगों की मौत हुई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. इतना ही नहीं तूफान की वजह से विशालकाय पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरे हैं. जबकि कई कच्चे मकान भी ढह गए.
 
  • प्रयागराज में 16 की गई जान
  • भदोही में 15 लोगों की हुई मौत

Lagatar Desk :   उत्तर प्रदेश में कुदरत ने कहर बरपाया है.  कई जिलों में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 54 लोगों की मौत हुई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.

 

इतना ही नहीं तूफान की वजह से कई विशालकाय पेड़ और कच्चे मकान भी गिर गए हैं. वहीं बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

भदोही में सबसे अधिक 15 की गई जान

भदोही जिले में आंधी-तूफान ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. यहां अलग-अलग हादसों में 15 लोगों की मौत हुई है. जबकि आठ लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

 

इनमें तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है. तूफान में 16 मवेशियों की भी मौत हुई है. वहीं तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिरे हैं, जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. 

 

प्रयागराज और मिर्जापुर में भी भारी नुकसान

इसके अलावा प्रयागराज जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है. वहीं मिर्जापुर में 10 लोगों की जान चली गई है. इनमें से सात मौतें मिर्जापुर सदर तहसील और तीन मौतें चुनार तहसील में हुई हैं. दोनों जिलों में कई जगह पेड़, दीवार और बिजली के खंभे गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं. 

 

अन्य जिलों में भी हादसे

फतेहपुर जिले में आंधी-बारिश के कारण हुई घटनाओं में नौ लोगों की जान गई है. इसके अलावा हरदोई में दो और कानपुर देहात व कौशांबी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही