Search

 
 
 

Giridih News : जमीन विवाद में हिंसक झड़प, वृद्धा की मौत, पुलिस पर लगा पक्षपात का आरोप

जिले में जमीन माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में बुधवार की देर शाम जमीन विवाद में दबंगों ने 80 वर्षीय वृद्धा पोथवा देवी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी.  घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
 
  • सुंदरटांड में जमीन विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर हमला करने का आरोप

Giridih :  जिले में जमीन माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में बुधवार की देर शाम जमीन विवाद में दबंगों के हमले से 80 वर्षीय वृद्धा पोथवा देवी की मौत हो गई.  घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

 

परिजनों के मुताबिक, मृतका की खतियानी जमीन पर बुधवार सुबह बाउंड्री वॉल बन रही थी. इसी दौरान किशुन यादव, बासदेब यादव, मितान यादव समेत कई लोग पहुंचे और जमीन पर अपने कब्जे का दावा करते हुए काम रुकवा दिया. 

 

विवाद बढ़ने पर पचंबा थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और शाम तक समाधान का भरोसा दिलाया. लोगों का आरोप है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

 

परिजनों के बयान के अनुसार, देर शाम आरोपी दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडों से लैस होकर अनूप महतो के घर पर घुसा और परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमले किए. इस दौरान वृद्धा पोथवा देवी को धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे वे अचेत हो गईं और अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

 

परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और समय रहते सुरक्षा न देने का गंभीर आरोप लगाया.  उनका कहना है कि सुबह ही तनाव की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर समस्या का समाधान निकालने भरोसा दिया.  इसके बावजूद आरोपी पक्ष की ओर से घर में घुसकर हमला किया गया, जिसमें पोथवा देवी की मौत हो गई. 


पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है. फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही