Search

 
 
 

Ranchi News : पहाड़ी मंदिर बाउंड्री विवाद में पांच लोगों पर FIR, जातिसूचक टिप्पणी व मारपीट के आरोप

राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मामले को लेकर सुखदेवनगर थाने में पांच से अधिक लोगों पर पर एफआईआर दर्ज की गई है. दर्ज एफआईआर में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.
 

Ranchi : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मामले को लेकर सुखदेवनगर थाने में पांच से अधिक लोगों पर पर एफआईआर दर्ज की गई है. दर्ज एफआईआर में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ी टोला, रातू रोड निवासी सोनिया तिर्की ने सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत देकर राहुल तिवारी, जितेंद्र कुमार शर्मा समेत 4-5 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

 

शिकायत में कहा गया है कि पहाड़ी मंदिर के पीछे न्यू टीओपी के पास पिछले 10-15 दिनों से बाउंड्री निर्माण कार्य चल रहा था. मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे राहुल तिवारी, जितेंद्र कुमार शर्मा और उनके साथ आए अन्य लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया.

 

आरोप है कि उन्होंने मजदूरों और मिस्त्रियों से बहस करते हुए काम बंद करने को कहा. इसके बाद सोनिया तिर्की और समाज के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और काम रोकने का कारण पूछा. शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पहाड़ी विकास समिति का सदस्य बताते हुए कहा कि सड़क की ओर 5-6 फीट छोड़कर बाउंड्री निर्माण किए जाने का विरोध किया जा रहा है.

 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि पार्षद और स्थानीय समाज की बैठक में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए इस दूरी को छोड़ने का निर्णय लिया गया था. 

 

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसी दौरान केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की भी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की सलाह दी और वहां से चले गए.

 

आरोप है कि अजय तिर्की के जाने के बाद विवाद बढ़ गया और राहुल तिवारी व जितेंद्र शर्मा ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अपमानजनक शब्द कहकर उनके साथ मारपीट की गई.

 

शिकायत में कहा गया है कि बीच-बचाव के दौरान अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने लगे. आवेदन में कहा गया है कि भागने के दौरान ईंट-पत्थर से टकराकर कुछ लोगों को चोट लगी, जिसके बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही