Search

 
 
 

Ranchi News : CCL, NTPC व MECON में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी देवाशीष मिश्रा की गिरफ्तारी कांके थाना क्षेत्र से हुई है.
 

Ranchi :   प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी देवाशीष मिश्रा की गिरफ्तारी कांके थाना क्षेत्र से हुई है. उस पर CCL, MECON और NTPC जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है.

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी की गारंटी” देता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था. शिकायत मिलने के बाद कांके थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.  पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. 

 

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ठगी की रकम सीधे अपने खाते में नहीं मंगवाता था. बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता था, ताकि जांच एजेंसियों से बच सके. मामले में उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. 

 

सहायक पुलिस अधीक्षक साक्षी जमुआर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.  वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. कहा कि आम लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही