Search

 
 
 

Ranchi News:  सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, सुखदेवनगर में FIR दर्ज

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है.  लातेहार (मनिका) निवासी पंकज कुमार ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में लिखित शिकायत की है. इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है. लातेहार (मनिका) निवासी पंकज कुमार ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में लिखित शिकायत की है. इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

 

दर्ज शिकायत के अनुसार, पंकज कुमार वर्तमान में रातू रोड स्थित आर्यापुरी इलाके में किराये के मकान में रहते हैं. उन्होंने बताया कि 5 मई की शाम वह अपनी हीरो ग्लैमर बाइक (JH01 AP 6318) से खादगढ़ा बाजार गए थे.

 

शनि-मंदिर के पास बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने बाजार चले गए. करीब 45 मिनट बाद वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन और लोगों से पूछताछ करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही